फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: व्यापारिक प्रतिष्ठान पर जीएसटी टीम का छापा, कर चोरी की आशंका

Wed, 18 Dec 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में गोंडा व स्थानीय जीएसटी टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नानपारा बाईपास रोड के पास स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर छापा मारा है। दोपहर से शुरू हुई यह कार्रवाई शाम तक जारी है। यहां लाखों रुपये की कर चोरी की बात सामने आ रही है। हालांकि यहां पर क्या कमी मिली है इस बारे में अधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की जानकारी अभी तक नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो यह छापेमारी जीएसटी चोरी और टैक्स अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर की गई है। जीएसटी की टीम ने प्रतिष्ठान के वित्तीय रिकॉर्ड, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी भी है। व्यापारियों ने चिंता जाहिर की कि इस तरह की कार्रवाइयों से व्यापारिक माहौल प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें