नवाबगंज में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : BAHRAICH
खैरीघाट/नवाबगंज (बहराइच)। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना खैरीघाट अंर्तगत बौंडी-रमपुरवा मार्ग पर शनिवार की देर रात गोड़ियनपुरवा निवासी शिवदयाल अपने रिश्तेदार सुशील के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी हरदी थाना क्षेत्र के गोपचंदपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे शिवदयाल व सुशील दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घायलों में शिवदयाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
उधर नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर नव्वागांव के पास आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार भूपेंद्र वर्मा निवासी सिरसिया थाना व अनीस अहमद पुत्र हौसिलादार निवासी थाना मनवरिया जनपद श्रावस्ती घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस की सहायता से ग्रामीणों ने सीएचसी चरदा में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।