फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छापा मारकर खाद्य विभाग टीम ने लिए आठ नमूने

Wed, 14 Aug 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही जिले में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। इसपर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में छापा मारने का अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर के प्रतिष्ठित तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर टीम ने आठ नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. अमर सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के बालाजी स्वीट्स प्रतिष्ठान पर छापा मारा। नकली होने के संदेह पर खोया, बूंदी व छेना का एक-एक नमूना एकत्रित किया। लखनऊ रोड स्थित अनुपम स्वीट्स के प्रतिष्ठान से खोया, हरा लड्डू, छेना और कृष्णा दुग्ध भंडार के प्रतिष्ठान से बूंदी व हरा लड्डू का नमूना एकत्रित किया। उन्होंने बताया कि भेजे गए नमूने यदि फेल पाए गए, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार वर्मा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, आदित्य वर्मा, अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें