फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने को लगाया जाल, फंसा अजगर

विज्ञापन
हरदी थाना क्षेत्र के बेलहा-बेहरौली तटबंध के निकट जाल में फंसा अजगर। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। गरेठी गुरुदत्तसिंह गांव के निकट स्थित बेलहा-बेहरौली तटबंध के पास तालाब में कुछ लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। इस दौरान जाल में विशालकाय अजगर फंस गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजगर को वनकर्मियों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गरेठी गुरुदत्त सिंह में बेलहा-बेहरौली तटबंध स्थित है। तटबंध के निकट तालाब है। तालाब में आसपास के लोग मछली का शिकार करते हैं। गुरुवार दोपहर में कुछ लोगों ने मछली मारने के लिए जाल लगाया था। इस जाल में एक अजगर फंस गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इस पर पंकज कुमार शुक्ला, राजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाल में फंसे अजगर को पकड़ कर वनकर्मी प्रताप सिंह राना को सौंप दिया। वनकर्मी के मुताबिक अजगर लगभग 15 फीट लंबा व 50 किलो वजन का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें