फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना बैसाखी का पर्व

Wed, 13 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
सबद कीर्तन सुन निहाल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से बुधवार को बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पीपल तिराहा स्थित गुरुद्वारे और रंग बिरंगे फूलों से दीवान सजाया गया। नानकमता से आए रागी जत्थे ने सबद कीर्तन किया। अंत में गुरु का अटूट लंगर का प्रसाद खाकर सिख संगत निहाल हुई। इस मौके पर गुरु ग्रंथ साहब को माथा टेककर सभी ने सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


सिख धर्मावलंबियों के लिए बैसाखी का पर्व खासा महत्व रखता है। इसी दिन सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह ने संवत 1699 में आनंदपुर साहब में खालसा पंथ की सृजना की थी। बुधवार को अखंड पाठ का समापन हुआ।

इसके बाद नानकमता से आए ज्ञानी बेअंत सिंह के रागी जत्थे ने सबद कीर्तन व कथा के द्वारा सिख संगत को निहाल किया। ओजमयी वाणी से इस दिन के इतिहास का बखान किया। जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। अंत में सभा की ओर से अटूट लंगर का इंतजाम किया।
विज्ञापन


जिसमें सिख संगत ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सरदार भूपेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, जगनंदन सिंह, जसवीर सिंह, बलवीर सिंह, सुरेंदर सिंह, देवेंदर पाल सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें