फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.63 लाख कीमत की नकली चायपत्ती सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग ने मंगलवार को जरवल कस्बा स्थित प्रतिष्ठान मेें छापा मारकर गोल्डेन ब्रांड की तैयार की जा रही नकली चायपत्ती बरामद की। मामले मेें टीम ने 1.63 लाख रुपए से अधिक कीमत की तैयार 680 किलो नकली चायपत्ती को सीज करते हुए दो नमूनों को एकत्रित कर जांच के प्रयोगशाला भेजा दिया है। विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद शर्मा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप वर्मा ने एक उपभोक्ता की शिकायत पर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

विभाग के डीओ शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता जितेंद्र दीक्षित की शिकायत पर घाघराघाट के तपेसिपाह गांव स्थित शुक्ला फूड प्लाजा नाम के ढाबे पर छापा मारा गया। यहां से मटर छोले के नमूनों को एकत्रित किया गया था। इसके बाद टीम ने वापस लौटते समय जरवल कस्बा स्थित मोहम्मद अहमद के प्रतिष्ठान पर जांच की। जांच के दौरान प्रतिष्ठान पर बड़े पैमाने पर नकली का चायपत्ती का निर्माण होते हुए मिला। प्रतिष्ठान पर चाय की पत्ती मेें रंग मिलाकर गोल्डेन ब्रांड के डिब्बे मेें पैकेजिंग की जा रही थी।
प्रतिष्ठान पर तैयार की गई एक लाख 63 हजार 200 रूपए कीमत की 680 किलो नकली चाय को मौके पर ही सीज करते हुए एक चाय का नमूना भी एकत्रित किया गया। आरए ब्रेक प्वाइंट ढाबे पर भी जांच की गई, यहां मामूली खामियां पाई। जिस पर ढाबा संचालक को खामियों को दूर करने चेतावनी दी गई है। एकत्रित किए गए दो नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें