फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यासे हिरन को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला

Tue, 26 Apr 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में मृत ‌हिरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। जंगल से भटककर मंगलवार को लाला कोठार गांव पहुंचे एक हिरन को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। वनकर्मियों ने पंचनामा के बाद ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर रेवली तटबंध के पार घाघरा के कछार में ग्राम पंचायत बदरौली का मजरा लाला कोठार गांव है। मंगलवार सुबह एक हिरन भटककर गांव के पास पहुंच गया।

इसी दौरान गांव के कुत्तों ने प्यासे हिरन को घेरकर नोंच डाला। ग्रामीण जब तक कुत्तों को भगाकर हिरन को बचाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय कैसरगंज दी।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी टीएस मिश्रा ने वन रक्षक गोपाल जी कश्यप व ननकऊ माली को मौके पर भेजा। दोनों वनकर्मियों ने ग्राम प्रधान गंगा राम यादव की मौजूदगी में हिरन के शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार करा दिया। वनकर्मियों ने संभावना जताई कि पानी की तलाश में हिरन जंगल से भटककर गांव के पास आ गया होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें