फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख आबादी ने झेली बिजली-पानी की समस्या

Mon, 25 Apr 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए ऐसे निकलीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार सुबह सात बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र की करीब दो लाख आबादी में बिजली-पानी के लिए हाहाकार मचा है। बिजली कर्मचारी रात नौ बजे तक फॉल्ट नहीं ढूंढ सके थे।
विज्ञापन


गोंडा-बहराइच मार्ग पर सोमवार को मेंटेनेंस कार्य को लेकर गोंडा से बहराइच और श्रावस्ती की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 से 12 बजे तक के लिए पावर कॉर्पोशन ने काट दी।

12 बजे के बाद दोनों जिलों में आपूर्ति शुरू हुई लेकिन बहराइच के सिविल लाइंस क्षेत्र में बिजली नहीं आई। आपर्ति ठप होने से क्षेत्र के करीब दो लाख लोग भीषण गर्मी झेलने को मजबूर हुए। पेयजल के लिए भी लोगों को काफी समस्या हुई। 
विज्ञापन


इस संबंध में अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद ने बताया कि गोंडा से आपूर्ति शुरू होने के बाद सिविल लाइंस क्षेत्र के 132 केवी की लाइन में फॉल्ट आ जाने से आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि फॉल्ट दुरुस्त करने में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी जुटे हैं। शीघ्र ही सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। 

चिलचिलाती धूप में पारा 42.5 डिग्री पर ठहरा

बहराइच (ब्यूरो)। तराई में सोमवार को चिलचिलाती धूप से तापमान 42.5 डिग्री पहुंच गया। भीषण गर्मी व गर्म धूल भरी हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त है। दोपहर में घर से निकलने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहें हैं।

गर्मी का आलम यह है कि घरों में पंखा, कूलर भी जवाब दे रहे हैं। तराई में इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने पर आमदा है। सोमवार को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक गर्म पछुआ हवा से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त रहा।

घर से लोग निकले तो जरूर, लेकिन अपने शरीर को कपड़ों से ढके रहे। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिन में तापमान में और बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। दोपहर में इसी तरह झुलसाती गर्म हवा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें