फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने प्रदर्शन कर यूपी सरकार को घेरा

Sat, 27 Jun 2015 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से तहसील नानपारा के सामने शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने सपा सरकार में कायम जंगलराज को समाप्त करने समेत 12 सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। प्रदर्शन के चलते नानपारा-बहराइच मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


नानपारा तहसील मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ला ने की। अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह ने कहा कि सपा सरकार में जंगलराज कायम है। सरकार में घोटालों को उजागर करने वाले पत्रकार को भी अपनी जान गंवानी पड़ी लेकिन सरकार अपने मंत्री और विधायक को बचा रही है।

कई घटनाओं में सपा के नेता खुद शामिल हैं लेकिन पुलिस सरकार के डर से उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, सपाई खुद जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे आए दिन टकराव की नौबत बन रही है। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रशासन परेशान कर रहा है। यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ला ने कहा कि सपा राज में हमेशा जनता परेशान रहती है। इसकी लड़ाई पार्टी लड़कर जनता को न्याय दिलाएगी। पूर्व मंत्री अक्षयरवलाल गोंड ने कहा कि सपा शासन में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं।

सभा को शैलेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता व एडवोकेट रूपनरायन, रामसुंदर, आनंद, केके श्रीवास्तव, वीर चंद्र ने भी संबोधित किया। इसके बाद 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम नानपारा घनश्याम को सौंपा गया। धरना के चलते नानपारा-बहराइच मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं तहसील आने वाले वादकारियों व अन्य ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें