फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर मार डाला

Mon, 01 Aug 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी कर बाजार से लौट रहा बाइक सवार युवक बेलहा-बेहरौली तटबंध पर एक युवक से टकरा गया। इसके बाद जमा हुई भीड़ ने बाइक सवार युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में युवक को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने घटना के संबंध में चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 

बौंडी क्षेत्र में ग्राम अटोडर निवासी रोहित उर्फ हैलट (30) रविवार देर शाम जैतापुर बाजार से घर का सामान खरीद कर बाइक से लौट रहा था। उसकी बाइक बेलहा-बेहरौली तटबंध पर सड़क पार कर रहे एक युवक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक जख्मी हो गए। यह देख कई लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बाइक सवार रोहित पर हमला कर दिया। उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना घर पहुंची तो पिता बाबूराम व परिवार के अन्य मौके पर पहुंचे। आनन फानन में लहूलुहान रोहित को फखरपुर पीएचसी ले जा गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से रोहित के घर में कोहराम मच गया। पिता बाबूराम ने तारापुरवा गांव के चार कटान पीड़ितों पर पुत्र को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया। बाबूराम की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा  है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि दुर्घटना के दौरान रोहित गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। पिता ने पीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें