फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल

Fri, 25 Nov 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हुई है। सगे भाइयों समेत तीन लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

मुर्तिहा क्षेत्र में जोलाहनपुरवा नौबना निवासी अयूब (40) पुत्र रहमत उल्ला की बहन कलीमुल की ससुराल लखीमपुर खीरी के महाराजनगर में है।

अयूब गुरुवार दोपहर में अपने भाई जाहिद अली (35) व कयूम (30) के साथ बाइक से बहन के घर गया था। देर रात तीनों भाई बाइक से लौट रहे थे। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर मंशापुरवा के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जाहिद और कयूम बाइक समेत खड्ड में जा गिरे।

सड़क पर गिरे अयूब को वाहन रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। घायलों को मिहींपुरवा सीएचसी भेजा गया जहां डॉक्टर ने जाहिद की हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज शशिभूषण पांडेय के मुताबिक परिवारीजनों ने अयूब के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया। उधर रुपईडीहा क्षेत्र में जमोग बाजार निवासी राकेश (30) पुत्र मेहीलाल अपने सहयोगी बिन्नू (22) के साथ बाबागंज बाजार गया था।

गुरुवार देर रात घर लौटते समय चरदा किला के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने वाहन का इंतजाम कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही बिन्नू की मौत हो गई। राकेश का इलाज चल रहा है। 

पयागपुर क्षेत्र में खुटेहना अरकापुर निवासी रंजीत कुमार गुप्ता (18) अपनी मां माधुरी देवी को बाइक पर बिठाकर शुक्रवार सुबह बहराइच गया था। गांव लौटते समय पुलिस लाइन रेलवे क्रासिंग के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें