थाना श्रीगनर क्षेत्र में सिजहरी-सलारपुर रोड पर निकली नहर के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की बाइक शव से काफी दूरी पर पड़ी थी। संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे। तभी सिजहरी-सलारपुर रोड पर नहर के किनारे कुंवरलाल राजपूत के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व अन्य लोगों को दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के चाचा मंगल सिंह ने शव की
शिनाख्त अपने भतीजे शिवपाल (24) पुत्र प्रभुदयाल निवासी सलारपुर के रूप में की। युवक की मौत कैसे हुई यह तो स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की बाइक शव से काफी दूरी पर पड़ी थी और हेलमेट भी बाइक से दूर पड़ा मिला। पैर पर गंभीर चोट का
निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीनगर प्रेमनारायण का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।