फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तस्करों की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारकोटिक्स ब्यूरो लखनऊ और एसएसबी की टीम ने रविवार दोपहर में रोडवेज बस अड्डे पर छापेमारी कर नेपाल से तस्करी कर लाई गई चरस के साथ दो युवकों को दबोच लिया। दोनों के पास से ढाई ढाई किलो चरस बरामद हुई है। चरस को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


नेपाल से रविवार को चरस की बड़ी खेप लाये जाने की सूचना सुरक्षा अधिकारियों को मिली थी। इसके बाद लखनऊ नारकोटिक्स ब्यूरो के निरीक्षक भोजराज, अतुल कुमार और जीतेंद्र कुमार रुपईडीहा पहुंचे। एसएसबी के सहायक सेनानायक विपिन कुमार ने बताया कि एसएसबी के जवानों के साथ टीम ने सीमा पर तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान चरस तस्करों के रुपईडीहा रोडवेज बस अड्डे पर होने की सूचना मिली। वहां पर घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोचा गया। उनके कब्जे से ढाई-ढाई किलो चरस बरामद हुई है। चरस की यह खेप मुंबई ले जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन


तस्करों की पहचान रुपईडीहा थाना अंतर्गत सोरहिया गांव निवासी मेवालाल साहू व ननकू साहू के रूप में हुई है। बरामद चरस को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें