फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के फर्जी लेटरहेड बेचते तीन दबोचे

Thu, 07 Jan 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। कचहरी में सपा के पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि के फर्जी लेटरहेड बेचते समय जिला पंचायत सदस्य ने तीन युवकों को दबोच लिया। उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया लेकिन माफी मांगने पर पुलिस ने तीनों युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


गरीबी का हवाला देकर अल्पसंख्यक समुदाय की कुछ महिलाएं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आवास के लिए पांच लाख रुपये का अनुरोध कर रही थीं। पत्र के साथ पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि का संस्तुति पत्र भी लगाया जा रहा है।

इसकी भनक लगने पर पूर्व विधायक के पुत्र व जिला पंचायत सदस्य संजय उर्फ सेबू ने गुरुवार को कचहरी में कोतवाली नगर के जैन मंदिर निवासी सुमन समेत तीन युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन


इनके पास से लगभग बीस से पच्चीस की संख्या में लेटरहेड बरामद हुए। इन लेटरहेड को लेकर संजय ने तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर गिया। युवकों ने स्वीकार किया कि वह फर्जी लेटरहेड को 100-100 रुपये में बेच रहे थे।
विज्ञापन


इसके लिए सभी ने माफी मांगी। एसएसआई देवानंद रजक ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। इस कारण युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें