फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने गुरुवार शाम बलई गांव बाजार से जाली नोटों के साथ तीन युवकों को धर दबोचा। इनके पास से 18 हजार रुपये के जाली नोट व कई बैंकों के एटीएम कार्ड मिले हैं। बलई गांव बाजार में गुरुवार शाम तीन युवक एक जनरल स्टोर पर पहुंचे और 150 रुपये का सामान खरीदा।
विज्ञापन


इसके बदले में एक हजार रुपये का नोट दिया और बाकी के पैसे लेकर चले गए। संदेह होने पर दुकानदार ने आसपास के लोगों को नोट दिखाया तो सभी ने जाली होने की बात कही। इस पर दुकानदार ने एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट विशाल कुमार को मामले से अवगत कराया।

डिप्टी कमांडेंट के निर्देश पर सहायक सेनानायक अजय यादव की अगुवाई में जवानों ने बाजार से तीनों युवकों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान तीनों के पास से एक-एक हजार के 18 जाली नोट व कई एटीएम कार्ड मिले हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों की पहचान परिशिष्ट मंडल पुत्र सुधान मंडल व पुन्नू डाली पुत्र हरिपद डाली निवासी निर्मल नगर उधमसिंह नगर और सुभाष कुमार निवासी बंगालींपुरवा मिहींपुरवा के रूप में हुई है। पकड़े गए उधमसिंहनगर के दोनों युवकों ने बताया कि वह नेपाल से जाली भारतीय नोट लाकर सुभाष के सहयोग से सीमावर्ती बाजारों में चलाते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें