संदिग्ध हालात में गत अगस्त माह में हुई दो किशोरों की मौत के बाद दफन किए गए उनके शव सोमवार को मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। इस मामले में संयुक्त तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
मोतीपुर क्षेत्र में भग्गापुरवा निवासी महसर (14) पुत्र वकील व मटेही निवासी इबरान (13) पुत्र गफ्फार गत 14 अगस्त को साइकिल से घूमने के दौरान नानपारा में गायघाट सरयू नदी तट गए थे। शव को दोनों संदिग्ध हालत में मृत मिले। साइकिल और चप्पल कुछ दूर पाए गए। ग्राम प्रधान रामसिंह ने घटना को लेकर संदिग्ध जताए जाने के बाद भी महसर और इबरान के परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
पंचनामा के बाद शव दफन कर दिए गए। कुछ दिन पूर्व वकील और गफ्फार ने डीआईजी, एसपी तथा डीएम को पत्र लिख बच्चों की मौत पर संदेह जताया। शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। पुलिस ने एसडीएम नानपारा एसपी शुक्ला ने नायब तहसीलदार बलहा की मौजूदगी में शव कब्र से निकाल पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।
सोमवार को दोनों किशोरों के शव कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। नानपारा के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा का कहना है कि वकील और गफ्फार की संयुक्त तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।