फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़े दो बदमाशों

Mon, 07 Nov 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल व्यवसायी से रविवार रात बाइक लूटकर भाग रहे तीन सशस्त्र बदमाशों में दो को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। दोनों बदमाशों की धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मौके से भागे तीसरे बदमाश की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


ग्राम तप्पेसिपाह निवासी तौफीक अहमद का होटल जरवलरोड में है। रविवार रात 11 बजे तौफीक झुकिया गांव के मजदूर को छोड़ने गया था। देर रात लौटते समय लखनऊ-बहराइच मार्ग पर झुकिया बैरियर के पास मौजूद तीन युवकों ने होटल व्यवसायी को रोक लिया। तौफीक के रुकते ही बदमाशों ने कट्टे से धमकाकर उसकी बाइक (यूपी40पी-7202भन छीन ली।

बदमाशों के भागते ही व्यवसायी ने शोर मचा दिया। इस पर कुछ दूर मौजूद असलम, सफीक, संत लाल, रमेश प्रधान आदि ने दौड़ाकर बदमाशों को घेर लिया। बाइक समेत दो बदमाश पकड़ में आ गए। एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की ग्रामीणों ने धुनाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। उनकी पहचान शीबू पुत्र शरीफ  गौतम नगर इकौना श्रावस्ती व सुमित चौधरी पुत्र एसपी चौधरी निवासी नत्था पुरवा थाना इकौना जिला श्रावस्ती के रूप में हुई। थानाध्यक्ष के मुताबिक फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें