फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोंक पर ग्रामीण से दिनदहाड़े लूट

Mon, 29 Jun 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
गूढ़चौराहा स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से सोमवार दोपहर पैसा निकालकर घर लौट रहे एक ग्रामीण को बदमाशों ने चाकू की नोंक पर लूट लिया। घटना बैंक से महज 500 मीटर दूर हुई, जिससे लग रहा है कि बदमाश बैंक से ही ग्रामीण के पीछे लगे थे।
विज्ञापन


मोतीपुर के मोगलहनपुरवा गांव निवासी हरिनरायन पुत्र बच्चू सोमवार दोपहर गूढ़चौराहे पर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा पहुंचा। यहां उसने अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाले। दोपहर एक बजे के आसपास जब वह साइकिल से घर लौट रहा था तभी चकैया मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर साइकिल रुकवा ली।

हरिनरायन के रुकते ही एक बदमाश ने उसके गले पर रामपुरी चाकू रख दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 20 हजार रुपये छीन लिए और चाकू लहराते हुए लुटेरे भाग निकले। लुटेरों के जाने के बाद हरिनरायन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। जालिमनगर चौकी इंचार्ज विनय यादव भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों के बयान दर्ज किए हैं। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें