फतेहपुर/ बाराबंकी। शहर व फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी में चोर हजारों का सामान उठा ले गए। एक दुकान व एक घर में हुई चोरी की वारदात में करीब तीन लाख का सामान चोरी होने की बात पीड़ितों ने पुलिस को बताया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
चोरी की एक वारदात शहर के विजयनगर मोहल्ले में हुई। हरिशचंद्र गुप्ता के घर किराए पर रहने वाले लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी नवीन सक्सेना रविवार को अपने परिवार के साथ लखनऊ गए हुए थे। तभी घर में दरवाजे का ताला तोड़क