फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड एक्सीडेंट में एक की मौत, युवक घायल

Sat, 30 Jul 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशी पर तहसील जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा की मौत हो गई। भतीजा घायल हुआ है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


हुजूरपुर क्षेत्र में यादवपुर मटियाही निवासी माधवराम सिंह (55) शनिवार सुबह भतीजे अजय (30) के साथ बाइक से कैसरगंज तहसील जा रहा था। तहसील में जमीन के मुकदमे की पेशी थी। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर भकला मोड़ के निकट पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक से उछलकर अजय दूर जा गिरा। माधवराम सड़क पर गिर गए।  वाहन उन्हें रौंदता निकल गया। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक माधवराम ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें