कोतवाली देहात क्षेत्र में निवासी एक 70 साल की वृद्धा के घर में कुछ बदमाश चोरी के इरादे से घुसे थे। विरोध करने पर वृद्धा के हाथ-पांव बांधकर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव खेत में फेंक दिया। दामाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए खुलासे के निर्देश दिए हैं।
चिलवरिया इलाके में ग्राम तेलियनपुरवा निवासी बफातन (70) पत्नी स्व. महमूद घर में अकेली रहती है। उसका पुत्र मुनौव्वर अली सपरिवार लुधियाना पंजाब में रहता है। बुधवार रात उसके घर में कुछ बदमाश घुसे गए। उनकी आहट पर वृद्धा की नींद खुल गई। इस बदमाशों ने वृद्धा हाथ और पैर बांध दिए। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
इतना ही नहीं बदमाशों ने वृद्धा के शव को गांव के पास एक खेत में फेंक दिया। घर से कुछ सामान भी ले गए थे। रात में ग्रामीणों की आहट पर बदमाश खेत में कुछ सामान छोड़कर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने खेत में वृद्धा का शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी।
पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा, एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र ने मौके पर पहुंच जांच की। डाग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसपी ने बताया कि वृद्धा के दामाद बड़ागांव चिलवरिया निवासी मोहम्मद शरीफ की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।