फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. शेख की पत्नी आई सामने बोली, मेरे पति मुंबई में कुक

Wed, 10 Feb 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। बौंडी में सिमी के नाम पर लोगों को बरगलाने वाले डॉ. एमएम शेख की पत्नी अब सामने आ गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सलारगंज निवासी करिश्मा खातून ने बुधवार को एसपी के सामने पेश होकर डॉ. शेख को अपना पति बताया और कहा कि बौंडी में क्लीनिक न चल पाने के कारण दो माह पहले ही उसके पति मुंबई चले गए।

वहीं बांद्रा वेस्ट स्थित एक होटल में खाना बनाते हैं। महिला ने डॉ. एमएम शेख का पता भी पुलिस को सौंपा है। करिश्मा ने पुलिस को बताया कि डॉ. शेख मुंबई में अपने बड़े भाई आफताब आलम के पास रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आफताब के फ्लैट का पता भी दिया है, जिसमें कुर्ला वेस्ट मुंबई अंकित है। मोबाइल नंबर भी दिया है।

पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा का कहना है कि अब तक जो जांच हुई है, उसमें उसके सिमी से ताल्लुक होने की पुष्टि नहीं हुई है।

डॉ. शेख की पत्नी ने जो नंबर दिया था उस पर बातचीत भी हुई है। डॉ. शेख पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़ा हुआ है। इसी के तहत वह काम करता था।

डॉ. की डिग्री होने पर क्यों बना खानसामा

डॉ. शेख की क्लीनिक के बोर्ड पर लिखी डिग्री पर नजर डालें तो वह अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीयूएमएस एमडी पढ़ने के बाद क्लीनिक चला रहा था।

यह डिग्री आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टरों के पास होती है, जिनकी अच्छी खासी प्रैक्टिस चलती है। ऐसे में डॉक्टर की डिग्री होने के बावजूद शेख मुंबई के होटल में खानसामा क्यों बन गया, यह सवाल सभी के जहन में कौंध रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें