फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में ट्रक और बस टकराए, पांच घायल

Wed, 10 Feb 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/खन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन
समराला क्षेत्र के लुधियाना-चंडीगढ़ मार्ग पर बुधवार सुबह करीब पौने आठ बजे ज्यादा धुंध होने के कारण पंजाब रोडवेज मुक्तसर डिपो की बस की ट्रक के साथ सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बस ड्राइवर नछतर सिंह और ट्रक ड्राइवर नरिंदर सिंह और बस में सवार मनिंदर सिंह निवासी बाघापुराणा, बहादुर सिंह और वलकरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 सभी घायलों को समराला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण नछतर सिंह, मनिंदर सिंह, बहादुर सिंह और वलकरण सिंह को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक के ड्राइवर नरिंदर सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज मुक्तसर डिपो की बस लुधियाना से चंडीगढ़ जा रही थी। जैसे ही बस समराला क्षेत्र के गांव घलाल के पास पहुंची तो बस ने अपने आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक किया। जैसे ही बस आगे निकली तो धुंध ज्यादा होने के कारण सामने से आ रहा ट्रक ड्राइवर को दिखाई नहीं दिया। इससे बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि आवाज सुन आस पास के गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को अपनी गाड़ी में डाल समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


समराला अस्पताल के डॉ. तरकजोत सिंह ने बताया कि सभी यात्रियों की हालत नाजुक थी जिस कारण उन्हें फर्स्ट एड देकर लुधियाना और चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। समराला थाना के एसएचओ दविंदर पाल सिंह ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था और बाकी यात्री भी अन्य बसों में सवार होकर चले गए थे। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें