फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या

Sun, 03 Mar 2019 08:16 PM IST
vikas mishra अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
इमामगंज पलरीबाग निवासी एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। वह रात में मोबाइल पर फोन आने के बाद घर से निकला था। रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर मैदान में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पत्नी पर हत्या कराने का शक जताया जा रहा है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अवैध संबंधों को लेकर हत्या की आशंका जता रही है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के पलरीबाग इमामगंज निवासी फरीद उर्फ जमील (27) पुत्र खलील अहमद का निकाह नानपारा कोतवाली क्षेत्र के शाफिका बाग बनकटी निवासी फरीद अहमद की पुत्री उम्मे सलमा के साथ 23 फरवरी को हुआ था। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था।
विज्ञापन


इसी बीच शनिवार की रात फरीद के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद वह घर से निकल गया। लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। पत्नी ने रात करीब एक बजे परिवार के लोगों को उसके घर पर नहीं होने की सूचना दी।

इसके बाद लोगों ने खोजबीन शुरू की। रविवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर मैदान में पड़ा मिला। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दूबे और प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए लोगों के बयान दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें