फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसेंट गाडी से आठ पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से आठ पेटी शराब बरामद
विज्ञापन

होडल। होडल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कार से 8 पेटी शराब बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने एक युवक को भी पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। बाबरी मोड के निकट जब पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी तो उसी दौरान एक कार चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी तो गाड़ी की डिग्गी से 4 पेटी अंग्रेजी और 4 पेटी देशी शराब बरामद की। पुलिस ने जब व्यक्ति से शराब के दस्तावेज मांगे तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने पकडे़ गए व्यक्ति का नाम महेंद्र निवासी गांव भुलवाना बताया है। पुलिस ने शराब को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार
होडल। थाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि भुलवाना निवासी एक युवक चोरी की बाइक लेकर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने डबचिक के निकट वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब बाइक चालक को जांच के लिए रोका और वाहन के दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर सका। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि उक्त बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें