कस्बा स्थित एक मोबाइल शॉप में मंगलवार सुबह आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस हादसे में करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान है।
जरवल रोड क्षेत्र में मनेरी गांव निवासी अरुण कुमार जायसवाल की जरवल कस्बा में मोबाइल फोन की दुकान है।
मंगलवार सुबह बिजली सप्लाई शुरू हुई होने के दौरान शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों को तब पता चला तो दुकान आग की लपटें में घिरी थी। पड़ोसी दुकानदार राजेश ने थाने व अग्निशमन केंद्र को सूचना देने के बाद व्यवसायी अरुण को बताया।
अरुण मौके पर पहुंचा तो दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। अरुण ने बताया कि दुकान में रखे करीब दो सौ मोबाइल फोन के साथ अन्य सामान भी जल गया। इससे करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है।