फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 एकड़ वन भूमि पर कब्जा

Tue, 07 Jun 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सिलहट में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया कच्चा मकान।
विज्ञापन
सोनभद्र वन प्रभाग के 66 एकड़ वन भूमि पर लोगों ने कब्जा जमा लिया है। पेड़ों की कटाई कर भूमि पर कब्जा करने का सिलसिला जारी है। भूमि  को खाली कराने के लिए डीएफओ एसवीपी सिंह ने विभागीय एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर फोर्स की मांग की है।
विज्ञापन


वन विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोनभद्र वन प्रभाग क्षेत्र राबर्ट्सगंज वन रेंज के कंडाकोट जंगल, चुर्क वन रेंज के चेरूई, मारकुंडी, रामगढ़ वन रेंज के मऊ, सिलथम पटना वन रेंज रामपुर बरकोनिया, पनौरा और खोड़ैला वन रेंज में करीब 66 एकड़ वन भूमि पर लोगों ने मड़हा लगा कर और कच्चा मकान बना कर कब्जा कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर पूर्व में कई बार वन कर्मियों ने भूमि खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी नहीं चली।

वन कर्मियों ने कुछ अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा भी तो वे खुद अपने मड़ई में आग लगाकर वन कर्मियों के खिलाफ आग लगाने की शिकायती पत्र शासन और जिला प्रशासन को भेज दिया। जांच शुरू होने पर वनकर्मी शांत हुए तो पुन: अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं कई बार वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले जिला मुख्यालय पर वन विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। भूमि कब्जा करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करने में उच्चाधिकारियों का भरपूर सहयोग न मिलने के कारण वन रेंज में तैनात अधिकारी और कर्मचारी भी कब्जा हटाने में रुचि नहीं ले रहे।
विज्ञापन


सोनभद्र वन प्रभाग के डीएफओ एसवीपी सिंह ने 66 एकड़ वन भूमि पर कब्जा होने की पुष्टि करते हुए कहा कि भूमि को खाली कराने के लिए विभागीय और पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर फोर्स की मांग की गई है। फोर्स मिलते ही अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें