फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Fri, 18 Sep 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। एक सप्ताह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक की लाश शुक्रवार को नोमेंस लैंड के निकट सोहेलवा जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकती मिली। शुक्रवार को मवेशी चराने जंगल गए चरवाहों ने गांव आकर इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन


 देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने लाश को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इंडोनेपाल सीमा से सटे सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसोहना के मजरा सुईया निवासी सुग्गे राम (35) 11 सितंबर शुक्रवार को मोटर साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

उसकी मोटर साइकिल थानाक्षेत्र के ही मदारगढ़ निवासी एक महिला के घर खड़ी थी। जिसे सोमवार को महिला का पुत्र एक अन्य ग्रामीण के साथ मोटर साइकिल लाकर काले को सौंप गया था। इसके बाद से परिवारीजनों द्वारा सुग्गेराम की तलाश की जा रही थी। इसके बावजूद उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


इसकी गुमशुदगी भी काले द्वारा सिरसिया थाने में दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस भी सुग्गेराम की तलाश करा रही थी। शुक्रवार को कुछ ग्रामीण अपने मवेशी चराने इंडोनेपाल सीमा स्थित नोमेंस लैंड के निकट जंगल में गए थे। जहां बीच जंगल में एक पेड़ पर फंदे से उन्हें एक लाश लटकती दिखाई पड़ी।

इसकी सूचना चरवाहों द्वारा राजपुर चौकी पुलिस सहित गांव आकर अन्य लोगों को दी गई। सूचना पर पहुंचे सुग्गेराम के परिवारीजनों द्वारा कपड़े से लाश की शिनाख्त की गई। मौके पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने लाश को फंदे से उतरवाया। जिसका पंचनामा भराकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है।

इस मामले में सुग्गेराम के पिता काले की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में थानाध्यक्ष सिरसिया आरके यादव बताते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मौत की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें