फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से गिरे अधेड़ की मौत

Sun, 11 Sep 2016 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डग्गामार वाहन में लटक कर यात्रा करने के दौरान एक व्यक्ति सड़क पर गिर गया। उसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई। परिचय पत्र से मृतक की पहचान हुई। 
विज्ञापन


लखनऊ में मौलवीगंज इलाके का रहने वाला इरशाद (50) के परिचित बहराइच में रहते हैं। उनसे मिलने के लिए इरशाद शनिवार को बरहाइच आया था। देर रात वह डग्गामार वाहन में लटक कर लखनऊ लौट रहा था। इस दौरान बहराइच मार्ग पर फखरपुर क्षेत्र में मरौचा के निकट झटका लगने के चलते वह वाहन से नीचे गिर गया।  

दूसरे यात्रियों ने वाहन रोकने के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही कुचलकर इरशाद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष देवानंद ने तलाशी ली तो यात्री की जेब से मतदाता परिचय पत्र बरामद मिला।
विज्ञापन


उससे इरशाद की पहचान हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना देने पर लखनऊ से इरशाद का भतीजा इजहार बहराइच पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर लखनऊ लौट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें