बहरामपुर रोड स्थित एक घर से चोरों ने सोना, नकदी और यूरो पार दिए। घटना का उस समय पता चला जब सो रहे घर के मालिक को खटपट की आवाज सुनाई दी।
थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार निवासी बहरामपुर रोड सत करियाने वाली गली ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार की रात वह परिवार सहित कमरे में सो रहे थे।
छत के जरिये चोर घर में घुसे और अलमारी को तोड़कर उसमें से 17 तोले सोना, 12 हजार रुपये और 500 यूरो लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।