फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिले डॉक्टर, मासूम की जान गई

Thu, 28 Jan 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। डॉक्टरों की गैरहाजिरी एक मासूम पर भारी पड़ गई। गुरुवार दोपहर एक महिला अपने डायरिया पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए लेकर नवाबगंज पीएचसी पहुंची लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


महिला बच्चे को लेकर निजी डॉक्टर के यहां पहुंची लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था।

नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भगहर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ का बेटा कासिम (6) कई दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित था। उसका इलाज स्थानीय डॉक्टरों से चल रहा था।

गुरुवार सुबह कासिम की हालत बिगड़ गई तो उसकी मां शालिया बेगम उसे लेकर दोपहर 12 बजे के आसपास नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। लेकिन, यहां न तो डॉक्टर मिले न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी। इस बीच कासिम की हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन


शालिया बच्चे को लेकर भागते हुए एक निजी डॉक्टर के यहां पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में केंद्र प्रभारी डॉ राजेश गौतम का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वहीं, सीएमओ डाक्टर केबी जैन का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे।

नवाबगंज में फैला खसरा, 10 बच्चे बीमार

नवाबगंज। मौसम में पल-पल परिवर्तन के कारण खसरा फैलता जा रहा है। अब नवाबगंज कस्बे में 10 बच्चे इसकी चपेट में आ गए हैं। कस्बा निवासी अब्दुल हादी का बेटा कौसर (6) को तीन दिन पूर्व बुखार आया।

इसके बाद उसके शरीर पर लाल चकत्ते निकल आए हैं। यही हाल अन्य नौै बच्चों का भी है। अब्दुल हादी ने इसकी सूचना पर स्वास्थ्य केंद्र पर दी लेकिन अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें