फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्कर सीमा पर गिरफ्तार, दो युवतियों मिलीं

Mon, 27 Jun 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से दो युवतियों को बहलाकर मुंबई के रास्ते सऊदी अरब ले जाने की कोशिश कर रहे एक नेपाली नागरिक को एसएसबी के जवानों ने सीमा पार करते समय सोमवार को पकड़ लिया। युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। युवक के पास से विभिन्न देशों की करेंसी बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


एसएसबी की 59वीं बटालियन के सहायक सेनानायक राहुल सिंह के मुताबिक सोमवार एक सूचना पर क्षेत्र की नाकाबंदी कर गश्त तेज की गई। इस दौरान दोपहर में एक नेपाली नागरिक दो युवतियों के साथ सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आते दिखा।

एसएसबी के जवान पहुंचे तो युवक और युवतियों ने नेपाल की ओर भागने की कोशिश की। उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान नेपाली युवक की पहचान चित्रमन दामे मनपड़ तन्हू वार्ड नंबर पांच नेपाल के रूप में हुई है। दो युवतियां भी हिरासत में ली गईं।
विज्ञापन


उनमें एक 28 वर्षीया और दूसरी 27 वर्षीया है। दोनों दांग तुलसीपुर और लमजुंग की रहने वाली हैं। युवक के पास बांगलादेश, फिलीपींस, सऊदी अरब, यूएई आदि देशों की करेंसी मिली हैं। पूछताछ में दोनों युवतियों को मुंबई के रास्ते सऊदी अरब ले जाने की बात युवक ने बताई है।

युवतियों ने बताया कि बेहतर नौकरी का झांसा देकर वह भारत के रास्ते सऊदी अरब ले जा रहा था। सहायक सेनानयक ने कहा कि महिला जवानों की अभिरक्षा में दोनों युवतियों को रखा गया है।

मानव तस्करी का मामला है। इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। दूसरी तरफ सीमा पर पिलर संख्या 71 के पास से एक युवक पांच ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। युवक की पहचान नेपाल निवासी पप्पू मगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें