फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन गिरने से भड़की आग, धधक उठे 36 मकान

Thu, 28 Apr 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जरवल विकास खंड के बीबीपुर में लगी आग से संपत्ति जल जाने के बाद बिलखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। बीबीपुर बनियापुरवा गांव में गुरुवार दोपहर एक ग्रामीण की छप्पर पर एचटी लाइन टूटकर गिरने से उसकी चिन्गारी से गांव के 36 मकान धधक उठे। सभी के घरों का पूरा सामान राख हो गया।
विज्ञापन


50 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राजस्वकर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। 

जरवल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत बीबीपुर बनियापुरवा गांव निवासी रामफल के घर पर गुरुवार दोपहर 12:30 बजे के करीब मकान के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन टूटकर गिर गई, जिससे आग लग गई।

चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े लेकिन इतने में लपटों ने गांव निवासी श्रीफल, राकेश, रक्षाराम, सत्रोहन, समयदीन, किशन, धर्मराज, बाबूराम, महंत, विश्वनाथ, प्रेमचंद्र, रामअवतार, राजू, नकछेद, कमलेश, रतन, पंचम, ननकू, भगौती, रामसिंह, शिवनाथ, फूलचंद, रामहेत, रामतेज, जगदीश, बाबादीन समेत 36 लोगों के मकानों को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


तत्काल थाने व अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। लेकिन एक घंटे बाद दमकल पहुंची तब किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गांव निवासी बाबूराम के बेटी का विवाह मंगलवार को हुआ था।

वर पक्ष के लोग दहेज का सामान लेने गुरुवार को आने वाले थे। अग्निकांड में सारा सामान राख हो गया। लगभग 50 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

जरवल चौकी इंचार्ज विजय बहादुर व राजस्वकर्मियों ने गांव का मुआयना किया है। ग्राम प्रधान जगन्नाथ ने अग्निकांड पीड़ितों को भोजन का इंतजाम कराने की व्यवस्था की है। 36 परिवारों के लगभग 300 लोग खुले आसमान तले रहने को मजबूर हो गए हैं। 

गैस सिलेंडर में लीकेज, दो झुलसे 

मटेराचौराहा। मोगरहिया गांव निवासी किशुनलाल की बेटी की शादी गुरुवार को थी। इसके लिए बुधवार रात कारीगर पकवान तैयार कर रहे थे। रात 11 बजे के आसपास पंडाल में आग लग गई। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज बताया जा रहा है।

मौके पर मौजूद कारीगर विनोद (30) और किशुनलाल के साढ़ू सालिकराम (35) आग बुझाने के प्रयास में झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंडाल में मौजूद, अनाज व तैयार पकवान समेत हजारों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें