फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछिया जंगल से छात्रा अगवा, बहन बच निकली

Mon, 28 Sep 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। बिछिया बाजार से घर लौट रहीं दो बहनों को बिछिया-भवानीपुर मार्ग पर जंगल के बीच तीन युवकों ने दबोच लिया। चाकू के बल पर बदमाश बड़ी बहन को अगवा कर ले गए, जबकि छोटी बहन बदमाशों के चकमा देकर भाग निकली। घर वालों की सूचना पर सुजौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस जंगल को खंगाल रही है लेकिन देर शाम तक छात्रा का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे एक गांव की 14 और 12 वर्षीय सगी बहनें गांव के प्राथमिक  विद्यालय में कक्षा पांच व चार की छात्राएं हैं।

सोमवार को दोनों बहनें स्कूल गई थीं। छुट्टी होने पर दोनों बहनें कपड़ा सिलाने के लिए गांव से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिछिया बाजार चली गईं। दर्जी को कपड़ा देकर 3:30 बजे के आसपास दोनों जब बिछिया-भवानीपुर मार्ग से होकर घर जा रही थीं तभी जंगल के बीच झाड़ियों से निकलकर तीन युवक आग धमके।
विज्ञापन


युवकों ने चाकू के बल पर दोनों बहनों को अगवा करने का प्रयास किया। इसी बीच छोटी बहन भाग निकली जबकि बड़ी बदमाशों के चंगुल में फंस गई। अपहर्ता किशोरी को घने जंगल में लेकर भाग निकले।

छोटी बहन ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटना बताई। परिवारीजनों ने तत्काल थाने पर सूचना दी गई। थानाध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस टीम ग्रामीणों के साथ जंगल में कांबिंग कर रहे हैं। शीघ्र ही अपहर्ताओं को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें