फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर की पाइप फटने से दंपती, बेटी और दादी झुलसी

Sat, 07 May 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। इमलियागंज गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग भड़क गई। खाना बना रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि पास ही बैठी उसकी बेटी और उसे खिला रही दादी भी चपेट में आ गई।

चीख-पुकार सुनकर बचाव के लिए दौड़ा महिला का पति भी झुलस गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वृद्ध महिला व उसके पोती की हालत गंभीर बताई गई है।  
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलियागंज गांव निवासी सोनी (22) शनिवार सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। रसोई के पास ही सोनी की सास माधुरी देवी (62) पोती शिवानी (5) को खिला रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक धमाके के साथ गैस सिलेंडर की पाइप फट गई और चारों तरफ से आग फैल गई। चपेट में आकर मां-बेटी और दादी झुलस गई। बचाने के लिए सोनी का पति दयाशंकर (25) दौड़ा।

किसी तरह उसने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन इस मशक्कत में वो भी झुलस गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने माधुरी व शिवानी की हालत गंभीर बताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें