फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की महिला से गैंगरेप, चार गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। मुंबई निवासी महिला को बहलाकर लाए श्रावस्ती निवासी युवक ने उससे 15 दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए फिर अब्दुल्लागंज वन रेंज में उसे छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


यहां रात भार छह युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। किसी तरह भागी महिला ने पड़ोसी गांव में शरण ली। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा है।

श्रावस्ती के फत्तेपुर बनगई गांव निवासी वसीउल्ला उर्फ बब्लू मुंबई में मजदूरी करता है। यहां वसीउल्ला का एक महिला (40) से प्रेम संबंध हो गए।

15 दिन पूर्व वसीउल्ला महिला को बहला-फुसलाकर बहराइच ले आया। इसके बाद नेपाल में अपने जीजा के यहां शरण ली।

यहां वसीउल्ला ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। रविवार को वसीउल्ला ने महिला को मुंबई पहुंचाने की बात कही।

वह उसे नेपाल से लेकर रवाना हुआ लेकिन रुपईडीहा के अब्दुल्लागंज के जंगलों में छोड़कर फरार हो गया। यहां महिला को अकेली पाकर नशे में धुत छह युवकों ने उसे बंधक बनाकर रातभर गैंगरेप किया।

सुबह किसी तरह महिला भागते हुए चनैनी गांव पहुंची। वहां उसने ग्रामीणों को व्यथा सुनाई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नवाबगंज के सोनपुर गांव निवासी गुलाम रसूल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीओ नानपारा भरत यादव ने बताया कि गुलाम की निशानदेही परचनैनी गांव निवासी छोटकऊ, सोनपुर निवासी शकील, सीनपुर कला गांव निवासी कलूटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि श्रावस्ती जिले के आरोपी की धरपकड़ के लिए श्रावस्ती पुलिस से संपर्क साधा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें