फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने वन दरोगा को पीटा

Sat, 24 Sep 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वन्यजीवों के शिकार की सूचना पर मोतीपुर रेंज की टीम ने चौकीदारपुरवा गांव में छापेमारी कर एक ग्रामीण के घर से ढाई किलो जंगली सूकर का मांस बरामद किया। शिकार के आरोपी को 20 हजार जुर्माना लेकर छोड़ दिया। इस कार्रवाई भड़के ग्रामीणों ने सांसद को सूचना दी। शनिवार शाम सांसद अपने समर्थकों के साथ रेंज कार्यालय पहुंची तो कर्मचारी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में मिले वन दरोगा को भीड़ ने पीट दिया। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद सांसद और उनके समर्थकों ने मोतीपुर वन वैरियर पर प्रदर्शन किया। 
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज में शुक्रवार रात शिकारियों के घुसपैठ की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद आलम, वन दरोगा रामवृक्ष, मुकुटदीन व अन्य वनकर्मियों ने बलसिंहपुर मजरा चौकीदारपुरवा में तलाशी शुरू की।
विज्ञापन


बहादुर पुत्र मैकू के मकान से ढाई किलो सूकर का मांस बरामद हुआ। बरामद मांस को सीज कर आरोपी को रेंज कार्यालय ले जाया गया। वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद आलम के मुताबिक बहादुर ने 20 हजार रुपये जुर्माना चुकाया जिससे उसे छोड़ दिया गया। उधर छापेमारी व जुर्माना की सूचना कुछ लोगों ने सांसद सावित्री बाई फुले को दी।

ग्रामीण को फंसाने की बात कही। सांसद सावित्री शनिवार शाम समर्थकों के साथ रेंज कार्यालय पहुंच गईं जहां वन क्षेत्राधिकारी नहीं मिले। इस पर वहां से निकल मोतीपुर वन वैरियर पर प्रदर्शन किया। इसी दौरान वन दरोगा राम कुमार उधर से निकले तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। वन दरोगा ने भागकर जान बचाई।

इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद आलम ने कहा कि वन दरोगा पर हमला हुआ है। रेंज कार्यालय पर भी उत्पात मचाने की कोशिश की है। इस मामले में मोतीपुर थाने पर तहरीर देकर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें