फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से 3 दुकानें, गोदाम राख

Tue, 15 Mar 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के चौक बाजार स्थित दुकानों में आग लगने से उठती लपटें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच। शहर के चौक बाजार में सोमवार देर रात तीन दुकानें और एक गोदाम में अचानक आग लग गई। जब तक लोग जान पाते तब तब दुकानों में पूरा माल राख हो गया।
विज्ञापन

57 हजार रुपये नकदी समेत 16 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

दमकल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के लोग दहशत में रहे। व्यवसायी ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

शहर का चौक बाजार काफी सघन इलाका है। बाजार के केवानागंज में कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गुदड़ी निवासी श्रवण यज्ञसैनी का भवन है। इस भवन के एक हिस्से में जूता-चप्पल का शोरूम और गोदाम है, जबकि दूसरे हिस्से में रजाई-गद्दा की दुकान है।

इसी भवन में किराये पर रेखा गोयल की देसी शराब की दुकान है। श्रवण ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सोमवार रात 10 बजे के आसपास वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात एक बजे के आसपास पड़ोस के लोगों ने जूता, चप्पल के गोदाम से धुआं उठता देखा तो सूचना श्रवण को दी।
विज्ञापन


श्रवण जब तक मौके पर पहुंचे तब तक लपटों ने जूता चप्पल के गोदाम व रजाई-गद्दा की दुकान को आगोश में ले लिया था। दमकल कर्मी पहुंचते, तब तक पास में स्थित देसी शराब की दुकान चपेट में आ गई।

मोहल्लेवासियों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तड़के तीन बजे आग पर काबू पाया। हादसे के कारण श्रवण के भवन से सटे मकानों में भी दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन


श्रवण के मुताबिक दुकान में रखे 57 हजार रुपये, कंप्यूटर, फर्नीचर समेत लगभग 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। श्रवण ने बताया कि सोमवार को हुई माल बिक्री के कुछ रुपये थे। इसके अलावा कुछ नकदी बैंक से निकाली थी। सब आग की भेंट चढ़ गया। श्रवण ने कहा कि हो सकता है शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें