फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक दुकान व गोदाम फुंका

Fri, 13 Nov 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। छावनी बाजार के एक इलेक्ट्रिक स्टोर और उसके गोदाम में दिवाली की रात जलता पटाखा गिरने से आग लग गई।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ घंटे तक धधकी आग के दौरान कई धमाके हुए। इसमें काफी संपत्ति का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे चार दमकल ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।

बुधवार रात पटाखे के धूम धड़ाके के बीच छावनी बाजार में संतोष गुप्ता की शुभम इलेक्ट्रिक स्टोर की दूसरी मंजिल पर गोदाम में एक जलता पटाखा गिर गया, जिससे आग धधक उठी।

देखते ही देखते गोदाम और फिर कुछ ही पल में दुकान से आग की तेज लपटें उठने लगीं। बगल में मोबाइल टावर और मस्जिद तक आग फैलने की आशंका में हड़कंप मच गया।

सड़क पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे जाम लग गया। सूचना पाते ही मौके पर एक दमकल पहुंचा लेकिन उसमें पानी कम होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग कुछ धीमी जरूर हुई लेकिन लपटें फिर तेज हो गईं। इसके बाद मौके पर तीन दमकल एक साथ पहुंचे। किसी तरह से छत पर सीढ़ी लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन इस दौरान गोदाम में दीवारों के चटखने और धमाके होने से बचाव कार्य में दिक्कत आती रही।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर लगे मार्ग खुलवाने के लिए हल्का बल भी प्रयोग किया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्रतिष्ठान मालिक संतोष के मुताबिक दुकान व गोदाम में काफी सामान आग की भेंट चढ़ा है। सीओ सिटी अनूप कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें