फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत चालक ने दौड़ाई बस

Wed, 11 Jan 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से बहराइच जाने को निकले रोडवेज बस के चालक ने परिचालक व एक अन्य यात्री के साथ रास्ते में जमकर शराब पी। इसके बाद नशे में धुत चालक और परिचालक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस लेकर फिर से आगे बढ़ गए। मरौचा के निकट पहुंचने पर चालक ने बीच सड़क पर बस को रोककर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बस चालक, परिचालक व उनके साथी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद तीनों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। हंगामे के कारण यात्री दूसरी बसों से रवाना हुए। जानकारी के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों को कार्य से हटाकर जांच शुरू कराई है।

फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पांडेयपुरवा निवासी मस्तराम पांडेय रोडवेज बस का चालक है। वह बुधवार को बस्ती के गौर थाना अंतर्गत धोबहा गांव निवासी परिचालक राकेश सिंह के साथ यात्रियों से भरी बस लेकर लखनऊ से बहराइच के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन


बस में फखरपुर के ग्राम मिठवौरा निवासी संजय सिंह के मिलने पर तीनों ने रास्ते में गाड़ी खड़ी कर जमकर शराब पी। इसके बाद फिर से बस लेकर बहराइच की ओच चल दिए। मरौचा के निकट पहुंचने पर नशे में धुत चालक ने बस को सड़क पर खड़ी कर हंगामा शुरू कर दिया।

बीच हाईवे पर बस खड़ी होने व चालक परिचालक के हंगामा करने की सूचना पर थानाध्यक्ष छोटक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सीय परीक्षण में शराब के सेवन की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें