फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 बोटा शीशम की लकड़ी पकड़ी

Wed, 11 Jan 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
लकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम फैजाबाद रोड पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मिनी ट्रक (डीसीएम) पर लाद कर ले जाई जा रही 70 बोटा शीशम की लकड़ी बरामद की है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत करीब सात लाख रुपये है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह व डीएन सिंह अपनी टीम के साथ देर शाम फैजाबाद-गोंडा बाईपास पर कमल पेट्रोल पंप के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

नगर कोतवाल ने बताया कि सीओ सदर भरत यादव की सूचना पर फैजाबाद की तरफ से आ रहे एक मिनी ट्रक को रोका गया। उसके रुकते ही उसमें सवार दो लोग भाग खड़े हुए जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जांच के दौरान बिना परमिट के अवैध रूप से ले जाई जा रही 70 बोटा शीशम की लकड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन


पकड़ा गया व्यक्ति इस संबंध में कोई भी वैध कागजात नही दिखा सका। नगर कोतवाल ने बताया कि लकड़ी को वाहन समेत सीज कर दिया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें