फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बालक की मौत, हत्या की आशंका

Mon, 02 May 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। धनपारा गांव में एक बालक घर से 500 मीटर की दूरी पर अचेतावस्था में मिला। परिवारीजन उसे लेकर जब जिला अस्पताल जा रहे थे तो रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बच्चे के गले पर दबाव के निशान हैं, जिससे लग रहा है कि गला दबाया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पिता ने किसी से भी रंजिश होने से इन्कार किया है। 

हुजूरपुर के रामसहायपुरवा धनपारा गांव निवासी उदयभान (7) पुत्र बुधराम सोमवार शाम खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों ने उदयभान के झाड़ियों के पास बेहोश पड़े होने की सूचना दी। परिवारीजन उदयभान को लेकर सीएचसी भागे लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन जब उदयभान को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

सूचना पाकर थानाध्यक्ष अशरफ परवेज टीम के साथ गांव पहुंचे। परिवारीजनों ने बताया कि बच्चे के गले पर दबाव के निशान हैं। इससे लग रहा है कि उसका गला घोंटा गया है।

थानाध्यक्ष अशरफ परवेज ने कहा कि बच्चे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। ऐसे में लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें