फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से 19 प्रधानों के नाम बढ़ाने पर बीडीओ को चार्जशीट

Fri, 26 Feb 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी ने जिला व पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप मढ़े हैं। मतदाता सूची में गलत तरीके से 19 प्रधानों के नाम बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने बीडीओ को चार्जशीट दे दी है। जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई है। भाजपा प्रत्याशी ने नानपारा व कैसरगंज सर्किल के चार एसओ पर सत्तापक्ष के इशारे पर मतदाताओं को पैसे बंटवाने व धमकाने का आरोप लगाया है।

त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी ने एमएलसी के चुनाव में जिला और पुलिस प्रशासन पर मनमाना रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


पत्र में कहा है कि मतदाता सूची में विकासखंड जरवल के 19 असंगठित ग्राम पंचायतों के प्रधानों के नाम लिस्ट में शामिल किए गए हैं।

इतना ही नहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष जरवल का नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। त्रिपाठी का कहना है कि मतपत्र में अपना उपनाम बढ़ाने के लिए रिटर्निंग आफिसर को पत्र दिया था लेकिन उन्होंने रिसीविंग नहीं दी।

नाम बढ़ाने से भी मना कर दिया। हेल्पर बनाने में भी डीएम के इशारे पर खेल किया जा रहा है। सत्ता पक्ष प्रत्याशी का ही हेल्पर बनाने का निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया है।

भाजपा प्रत्याशी ने एसपी पर आरोप मढ़ते हुए कहा है कि उनके इशारे पर थानाध्यक्ष मोतीपुर डीपी कुशवाहा, मुर्तिहा विनोद अग्निहोत्री, खैरीघाट रामप्रकाश यादव व फखरपुर अनिल यादव अपनी मौजूदगी में मतदाताओं को पैसे वितरित करवा रहे हैं।

मतदाताओं को धमकाया भी जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी ने पोलिंग बूथ पर गैर जनपद का माइक्रो आब्जर्वर तैनात करने व मतदान के दिन वेबकास्टिंग कैमरा लगवाने की आवाज उठाई है।

बीडीओ जरवल ने की गलती, दे दी चार्जशीट

असंगठित ग्राम पंचायतों के प्रधानों के नाम गलत तरीके से बढ़ाने व चेयरमैन का नाम शामिल नहीं करने के मामले में बीडीओ जरवल ने गलती की है। इसकी पुष्टि हुई है।

उन्हें चार्जशीट देते हुए जांच सीडीओ को सौंपी गई है। भाजपा प्रत्याशी ने उपनाम बढ़ाने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति से पत्र भेजवाया है, खुद नहीं आए थे। पत्र भी समय के बाद मिला।

इस मामले में निर्वाचन आयोग को भी अवगत कराया गया है। धमकी देने और दबाव बनाने का आरोप निराधार है।
- अभय कुमार, जिलाधिकारी बहराइच

एसओ निभा रहे सुरक्षा की जिम्मेदारी, आरोप निराधार

थानाध्यक्ष थाना परिक्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। वह किसी को धमकी नहीं दे रहे। न ही पैसे बंटवा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी का आरोप पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन

- सालिकराम वर्मा, पुलिस अधीक्षक बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें