फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख कैश और बाइक दोगे, तभी आएगी बारात

Wed, 13 Jul 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
कैसरगंज के रेवलिया गांव में बारात के लिए रखा दहेज का सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हाता रेवलिया गांव में रहने वाली एक युवती का निकाह नेवासी गांव के युवक से तय हुआ था। बुधवार को बारात आनी थी। जब बारात का इंतजार हो रहा था। तभी वर पक्ष की ओर से मोबाइल पर फोन किया गया कि दो लाख कैश और बाइक दोगे, तभी बारात आएगी।
विज्ञापन


दिनभर इंतजार के बाद भी बारात नहीं आई तो लड़की के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हाता रेवलिया गांव निवासी मोहम्मद जहीर की बेटी फातिमा बानो का निकाह नेवासी गांव निवासी सिरताज पुत्र मोहम्मद महबूब से तय हुआ था।

बुधवार सुबह 11 बजे रेवलिया गांव बारात पहुंचनी थी। सारी तैयारियां हो गई थीं। बारात का इंतजार हो रहा था। तभी 11:15 बजे जहीर के मोबाइल पर महबूब ने फोन कर कहा कि दो लाख रुपये कैश और बाइक दोगे तभी बारात आएगी। जहीर फोन पर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन महबूब अपनी जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

 
दिनभर इंतजार के बावजूद बारात नहीं आई। जिसके चलते स्वागत के लिए की गईं तैयारियां धरी की धरी रह गईं। परेशान दुल्हन के पिता ने सिरताज, मोहम्मद महबूब समेत छह लोगों के खिलाफ हुजूरपूर थाने में तहरीर दी है। मगर अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष बीके सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू की गई है।

रामगांव निवासी मोहम्मद आजम मुंबई की वरली पुलिस का वांटेड है। उस पर चोरी व अन्य आरोप हैं। बुधवार को आजम की तलाश में मुंबई पुलिस रामगांव पहुंची। बुधवार को ही आजम का निकाह था।
विज्ञापन


घर पर तैयारियां चल रही थीं। मुंबई पुलिस की दबिश से सभी सकते में आ गए। जबकि आजम चकमा देकर भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आजम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें