फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में व्यवसायी की मौत

Thu, 17 Nov 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-बहराइच मार्ग पर मछियाही चौराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में ओवरटेक के दौरान टक्कर हो गई। पिकअप सवार एक मवेशी व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक व दो अन्य चोटहिल हो गए। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात अंतर्गत चिलवरिया गांव निवासी गुलाम दस्तगीर (50) बकरी व अन्य मवेशियों का व्यवसाय करते थे। गुरुवार सुबह वह पिकअप पर बकरियों को लादकर फैजाबाद की ओर जा रहे थे। मछियाही चौराहे के निकट ओवरटेक करते समय पिकअप की ट्रक से टक्कर हो गई।

ट्रक का एंगल पिकप में किनारे बैठे गुलाम दस्तगीर के सिर से टकराया। सिर फटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक समेत अन्य दो लोग चोटहिल हुए। चिलवरिया चौकी इंचार्ज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें