फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक पर बांके से हमला

Sat, 28 Nov 2015 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/तेजवापुर। वोट डालकर घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने शनिवार दोपहर रंजिश के कारण बांके से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि बीच-बचाव कराने में एक ग्रामीण की अंगुली कटी गई और दूसरे का सिर फूट गया।

घायल युवक दो साल पूर्व हुए हत्या के एक मामले में अभियुक्त है। वह हाल ही में जेल से छूटा था। पुलिस कर्मी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

दो अन्य घायलों का इलाज स्थानीय डॉक्टरों से चल रहा है। पुलिस ने हमला आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कपूरपुर गांव निवासी विद्याराम (25) ने शनिवार दोपहर कपूरपुर बूथ पर वो वोट डाला और घर लौटने लगा।

विद्याराम बूथ से महज पांच सौ मीटर दूरी तय कर पाया था, तभी लाठी-डंडों से लैस कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। हमलावर उसकी पिटाई करने लगे।

यह देख वोट डालने जा रहे ग्रामीणों ने विद्याराम को बचाने की कोशिश लेकिन एक हमलावर ने उसके सिर पर बांके से वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

वहीं बीच-बचाव कराने में गांव निवासी जाकिर का सिर फूटा है और जमींदार की एक अंगुली कट गई है। बूथ का निरीक्षण कर लौट रहे पुलिस कर्मियों ने घायल विद्याराम को जिला अस्पताल पहुंचाया है।

वरिष्ठ सर्जन डॉ आरके बसंत ने विद्याराम की हालत नाजुक बताई है। हमले में घायल विद्याराम पर दो साल पूर्व गांव निवासी संजय के भाई सोनू की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वह हाल ही में जेल से छूटने के बाद रमपुरवा गांव के पास रहने लगा था। वोट डालने के लिए ही वह गांव आया था। ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने हमले में आरोपी संजय व गोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें