आउटर सिराज आनी में सड़क की उद्घाटन पट्टिका उखाड़ने पर केस दर्ज किया गया है।
एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के आनी में तैनात जेई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दलाश के गोग कुटवा सड़क के उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही इस पट्टिका को तोड़ दिया गया है। एएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।