दुकान में लगी आग से राख मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
शहर के स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल के गोदाम में आग लग गई। अग्निकांड में 80 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक ने इसकी तहरीर थाने में दी है।
शहर के स्टेशन रोड पर निखिल मातनहेलिया की मोबाइल एजेंसी व गोदाम है। गोदाम में शनिवार रात अचानक एक बैट्री में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान व गोदाम को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। आग पर किसी तरह से काबू पाया गया।
जिसके बाद आग बुझाई गई। अग्निकांड में विभिन्न माडलों के मोबाइल सेट जल गए। अन्य सामान का भी नुकसान हुआ। दुकान मालिक का कहना है कि लगभग 80 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी है।