फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में विस्फोट के बाद नेपाल सीमा पर अलर्ट

Sat, 14 Nov 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। फ्रांस में हुए सिलसिलेवार विस्फोट के बाद नेपाल सीमा पर आतंकी वारदात की आशंका प्रबल हो गई है। इसको देखते हुए गृह मंत्रालय ने अलर्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


एसएसबी के डीआईजी ने इसकी पुष्टि करते हुए रुपईडीहा सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा का जायजा लिया है। डीआईजी ने सभी अधिकारियों  को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आतंकी संगठन आईएसआईएस के हमले में कई लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद गृह मंत्रालय ने नेपाल सीमा से सटे इलाकों में भी अलर्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल ने भी भारतीय सीमा पर चौकसी तेज कर दी है। एसएसबी लखीमपुर सेक्टर के डीआईजी यूके बलोदी ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा के बॉर्डर आउटपोस्ट का जायजा लिया।

डीआईजी ने अलर्ट की पुष्टि करते हुए कहा कि आईएसआईएस आतंकी संगठन से जुड़े कुछ अन्य आतंकी संगठन नेपाल सीमा पर भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

इसी के मद्देनजर सीमा की सभी बीओपी का निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों को सीमा पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

नेपाली पुलिस ने जतायी आपत्ति

एसएसबी के डीआईजी यूके बलोदी के साथ नेपाल के पुलिस अधिकारियों ने भी बैठक की। नेपाल के जमुनहा पुलिस चौकी के इंचार्ज विशुनगिरि ने भारतीय क्षेत्र से कम पेट्रोलियम व खाद्य पदार्थों के वाहनों के भेजे जाने पर आपत्ति जताई।

इस पर डीआईजी ने कहा कि नेपाल में चल रहे मधेसी आंदोलन के कारण व्यापारी अपने वाहन व माल की सुरक्षा को लेकर आशंकित रहते हैं। इसमें भारत सरकार की ओर से कोई भी रोकटोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें