फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य, भाई व बेटे पर गैंगरेप का केस

Tue, 05 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ जिला पंचायत सदस्य ने दो भाइयों व पुत्र के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी सोमवार रात को गांव के बाहर खेत में शौच के लिए जा रही थी। तभी गांव के ही रहने वाले जिला पंचायत सदस्य नकछेद ने भाई राजमणि व पिंकू और पुत्र जितेंद्र के साथ मिलकर असलहे के बल उसे अगवा कर लिया। इसके बाद किशोरी को खेत में ले जाकर दुराचार किया। मंगलवार को उसका पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा।

भारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना एसआई पीएन पांडेय को सौंपी गई है। किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें